February 24, 2026

PATNA : दानापुर में युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

मृतक की फाइल फोटो

दानापुर, पटना। दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गोरगांवा मुसहरी के पास नहर में एक शव मिला है। शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गोरगावा मुसहरी के निवासी विजेन्द्र मांझी का पुत्र बंधन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक पेशे से मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही गांव के ही कुछ लोगों के साथ है विवाद हुआ था हमको पूरा शक है कि इन लोगों ने मिलकर हत्या कर दी है। मृतक युवक शनिवार को घर से निकला था वह घर वापस नहीं लौटा था बंधन कुमार के परिजन उसे दिनभर खोजते रहे। रविवार को परिजनों को सूचना मिली कि बंधन कुमार का गांव के नजदीक एक नहर में शव तैर रहा है। आनन – फानन में मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन एवं शाहपुर थानाध्यक्ष पूरे दलबल के साथ पहुंचे एवं मृतक का बॉडी को पूरी तरह से जांच की। स्थानीय पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शाहपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या प्रतीत होता है, फिलहाल मृतक के परिजनों के ओर से अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई है, जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

You may have missed