November 20, 2025

सुधाकर सिंह प्रकरण से नाराज जगदानंद सिंह दे सकते हैं इस्तीफा, दिल्ली में लालू से करेंगे मुलाकात

  • बेटे को मंत्री पद से हटाए जाने से नाराज चल रहे हैं जगदा बाबू, पार्टी कार्यालय में आना किया बंद

पटना। बिहार में सियासी बवंडर के बीच अब खबर ये भी आनी शुरू हो गई है कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकतेहैं। जगदानंद सिंह आज नई दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं और इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। दरअसल पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के द्वारा कुछ दिन पहले ही दिए गए इस्तीफे के बाद ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि जगदानंद सिंह भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। राजनीतिक हलकों में तो चर्चा यहां तक थी कि जगदानंद सिंह को प्रदेश कार्यालय में भी आने से मना कर दिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि पार्टी में किसी भी नेता ने अपने स्तर से नहीं की।

जानकारी के अनुसार, गत 2 अक्टूबर को सुधाकर सिंह के द्वारा कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद जिस बॉडी लैंग्वेज में जगदानंद सिंह ने बलिदान देने की बात कही थी। उस वक्त से ही पार्टी में चर्चा का दौर जारी हो गया था कि क्या यह इस्तीफा किसी अन्य राजनीति के रंग को दिखाएगा। बता दें कि राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इन दिनों दिल्ली में हैं। अगले 9 अक्टूबर को पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव की मीटिंग है, जबकि 10 अक्टूबर को खुला अधिवेशन आहूत किया गया है। वही माना जा रहा है कि इस बार शीर्ष नेतृत्व ने बिना विश्वास में लिए ये कदम उठाया जिसके चलते जगदानंद सिंह नाराज बताए जा रहे हैं।

You may have missed