August 14, 2026

PATNA : शराब कारोबारियों का मालसलामी थाने की पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला, 11 लोगों पर FIR दर्ज

पटना। राजधानी पटना में नुरपुर में शराब के धंधेबाजों ने पुलिस पर हमला कर दिया। वहां छापेमारी करने गई मालसलामी थाने की पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला कर खदेड़ दिया। इस दौरान एक आरक्षी का सिर फट गया। पुलिस ने हमले के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 11 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नूरपुर में लादेन कुमार और उसके भाई बलराम कुमार घर के पास गुमटी के पीछे शराब की बिक्री हो रही है। जिसके बाद टीम ने वहां धावा बोल दिया। पुलिस टीम को देखते ही दो लड़के भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। तब दोनों ने शराब को नाले में बहा दिया। युवकों द्वारा शोर मचाने पर उनके समर्थन में करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। वही जिस दौरान क्विक मोबाइल के आरक्षी संजय का सिर फट गया। अफरातफरी के बीच दोनों लड़के वहां से भाग निकले। बाद में पुलिस ने हमले के आरोप में महिला रेखा देवी और उसकी निशानदेही पर मधु यादव उर्फ सदानंद यादव के पुत्र गौतम कुमार उर्फ आशिकी को गिरफ्तार किया। पुलिस उनको थाना ले गई।मामले की पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

 

You may have missed