लापरवाही: सिपारा रेलवे क्रासिंग बन्द नही हुआ और आ गयी अप डाउन दोनों ट्रैक पर ट्रेन, मची अफरा तफ़री
बड़ा हादसा टला, सिपारा रेलवे क्रासिंग पर जाम में फंसी रही दो-दो ट्रेन

फुलवारी शरीफ। पटना के सिपारा रेलवे क्रासिंग पर रविवार की शाम उस समय अफरा तफ़री मच गई जब जाम में फंसी गाड़िया रेलवे ट्रैक पर ही फंसी रह गयी और ट्रेन आ गई। सामने हॉर्न बजाती ट्रेनों को देख रेल ट्रैक पर फंसीं गाड़ियों के चालक औऱ सवारी भाग खड़े हुए। हालांकि रेल ट्रैक पर वाहनों को देख ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा रेल रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सिपारा में ऐसा भयंकर जाम लगा की शाम साढ़े सात बजे रेल ट्रैक पर कई ऑटो व बाइक फंसे रह गए और अप व डाउन लाइन पर ट्रेन आ गयी। इस दौरान किसी थाना की पुलिस व आरपीएफ फोर्स नजर नही आया। स्थानीय दुकानदार व युवकों ने मोर्चा संभाला औऱ रेल ट्रैक पर फंसे वाहनो को सिपारा मुहल्ले की गली में उतरवाकर रेल ट्रैक खाली करवाया तब जाकर दोनों लाईन के ट्रेनों को रवाना किया जा सका। इस मार्ग पर रोजाना जाम से वाहनो को घंटो फंसे रहने या रेंगने पर मजबूर होना पड़ता है। रविवार की शाम दोनो ट्रैक पर रेलगाड़ियों के आने के समय क्रासिंग बन्द किये बगैर ही दो दो रेलगाड़ियों को गुजरना पड़ा। लोगों ने दो दो ट्रेन गुजर जाने के बाद राहत मिली। दोनो ट्रेन गुजर जाने के बाद वहां बेउर थाना की पुलिस पहुंची और जाम हटाने का काम शुरू हुआ। इसी जाम में बेउर थाना की जिप्सी भी फंसी थी जो रेलवे ट्रैक के पास नही पहुंच पाई । स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना यहाँ जाम के चलते ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

