February 24, 2026

पटना-बोरिंग रोड स्थित हॉस्टल में छापा, युवती तथा शराब के साथ संचालक गिरफ्तार

पटन। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब का कारोबार तथा सेवन थमने का नाम नहीं ले रहा है।पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद शराब के कारोबारी अवैध कारोबार में मस्त हैं राजधानी के पॉश इलाके बोरिंग रोड में हॉस्टल के संचालक को पुलिस ने रंगरलियां मनाते गिरफ्तार कर लिया है। डेस्टीनेशन हॉस्टल के मालिक को पुलिस शराब और एक लड़की के साथ बंद कमरे से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस को गुप्त रूप से यह सूचना मिली की डेस्टीनेशन हॉस्टल में शराब तथा शबाब की महफिल सजती है। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंची तो मौके-ए-वारदात हॉस्टल के एक कमरे से 3 बोतल शराब और एक लड़की के साथ हॉस्टल का संचालक रंगरलियां करते हुए पाया जाता है।
पुलिस ने मौके से हॉस्टल के मालिक और लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।आस-पास के इलाके के लोगों का कहना है कि हॉस्टल में कुछ और लड़के उपस्थित थे जो छापा पड़ते ही भाग निकले। पुलिस द्वारा किए गए छापामारी के बाद आसपास के हॉस्टलों में भी हड़कंप का माहौल है।नियम के विरुद्ध तथा अनैतिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले हॉस्टल संचालक पुलिस के इस कार्रवाई से सकते में पड़ गए हैं।

You may have missed