घोबी महासंघ ने 1 मार्च से हड़ताल पर जाने का किया ऐलान, मंत्रियों और अधिकारियों के कपडे नही धोने का किया फैसला

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों के लिए बुरी खबर है कि क्योंकि 1 मार्च से इन्हें गंदे कपड़े पहनकर कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। पटना जिले के छह धोबीघाट घाट के धोबियों ने 1 मार्च से मंत्री और अधिकारियों के कपड़ने नहीं धोने का फैसला किया है। दरअसल यहां के घोबी महासंघ ने 1 मार्च से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।इस संबंध में महासंघ के महामंत्री रामविलास रजक ने बताया कि उनलोगों ने ने बैठक कर 1 मार्च से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उनलोगों की धोबी घाटों के जीर्णोद्धार की मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस वजह से उनलोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सरकार के अधिकारियों ने कई बार उनकी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है पर धरातल पर कुछ नहीं हा पा रही है जिसकी वजह से धोबियों को धोबी घाट पर कपड़ा धोने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रामविलास रजक ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगो को पूरा नहीं किए जाने पर आगामी बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा जिसमें पटना जिले के पुरुष और महिला रजक समाज शरिकत करेगा। धोबी महासंघ ने 2018 में भी इस तरह के आन्दोलन की चेतावनी दी थी,जिसके बाद सरकार ने इनकी कई मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया था।