February 23, 2026

इंटरमीडिएट परीक्षा का अंतिम दिन आज; जानिए कब से शुरू होगा मूल्यांकन, कब जारी होगा रिजल्ट

पटना। परीक्षा का मूल्यांकन 26 फरवरी से और मैट्रिक का मूल्यांकन पांच मार्च से शुरू किया जायेगा। इसके लिए मूल्यांकन केंद्र निर्धारित कर दिया गया है। बिहार बोर्ड की मानें तो इंटर मूल्यांकन 8 मार्च तक चलेगा। वहीं मैट्रिक का मूल्यांकन 17 मार्च तक चलेगा। मूल्यांकन हर दिन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 9.30 बजे सभी परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश करना है। इंटर मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को 25 फरवरी को योगदान करना होगा। मैट्रिक मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को चार मार्च को योगदान देना है। बता दे की आज इंटर परीक्षा समाप्त हो जायेगी। वहीं मैट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगी। समय से रिजल्ट प्रकाशित हो सके, इसके लिए मूल्यांकन कार्य शुरू हो जायेगा।

स्कैनर के द्वारा होगा 50 फीसदी का मूल्यांकन

इंटर और मैट्रिक परीक्षा में 50 फीसदी प्रश्न ओएमआर पर पूछे जाते हैं। इसका मूल्यांकन स्कैनर द्वारा किया जाता है। परीक्षा समाप्त होने के एक दिन बाद ही ओएमआर सीट का मूल्यांकन कार्य हो रहा है। अब बचे हुए 50 फीसदी लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का मूल्यांकन शिक्षकों द्वारा किया जायेगा।

जानिए कब तक जारी किये जा सकते है परिणाम

बिहार बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च में इंटर और अप्रैल पहले सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। समय पर परिणाम जारी करने को बिहार बोर्ड पूरी तरह से काम कर रहा हैं, इसके साथ ही बिहार बोर्ड द्वारा पिछले तीन सालों से मार्च में ही इंटर की रिजल्ट जारी किया जाता है, जिससे छात्र को आगे की पढ़ाई के लिए समय मिल सके। वही इसके लिए हर मूल्यांकन केंद्र पर 100 से 250 के बीच परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। वही विषयवार मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

हर केंद्र पर होंगें छह कंप्यूटर 13 कंप्यूटर के जानकार

बोर्ड द्वारा सभी मूल्यांकन केंद्रों पर छह-छह कंप्यूटर लगाये गये हैं। मूल्यांकन के बाद हर दिन कंप्यूटर से अंकों को अपलोड किया जायेगा। इससे मूल्यांकन के साथ-साथ रिजल्ट भी तैयार होता रहेगा। किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर कंप्यूटर की कमी ना हो, इसके लिए स्कूल में रखा गया कंप्यूटर आदि का इस्तेमाल किया जायेगा। बोर्ड की मानें तो हर केंद्र पर छह कंप्यूटर और 13 कंप्यूटर जानकार रखे जाएंगे। अगर किसी मूल्यांकन केंद्र पर कंप्यूटर जानकार शिक्षक नहीं होंगे तो ऐसी स्थिति में नियोजित शिक्षकों को अंकों की इंट्री में लगाया जायेगा। हर दिन जितनी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जायेगा, उनके अंक उसी दिन बोर्ड के पास भेजे जाएंगे।

You may have missed