February 22, 2026

BHPHCL की सफाई : स्मार्ट मीटर में किसी भी स्थिति में अधिक खपत दर्ज नहीं होती

  • स्मार्ट मीटर रिचार्ज के लिए पूरे बिहार में खुल रहा सेंटर, अफवाहों को किया खारिज

पटना। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लि. (बीएसपीएचसीएल) ने कहा है कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर रिचार्ज सुविधा के लिए पूरे बिहार में सेंटर खोला जा रहा है। पटना में ही 35 जगहों पर रिचार्ज सेंटर खोले जा चुके हैं। कंपनी के अनुसार, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सप्लाई देश की प्रतिष्ठित एनएबीएल एक्रेडेटिंग कंपनी और ब्यूरो आॅफ इनर्जी स्टैंडर्ड आईएसओ 6444 स्टैंडर्ड की जांच के बाद होती है। सप्लाई से पहले कंपनी के एमआरटी डिविजन में भी सैंपल जांच होती है। अगर किसी उपभोक्ता को कोई शंका है तो वह थर्ड पार्टी से अपने खर्च पर जांच भी करा सकता है।
कंपनी ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिजली विभाग की टोल फ्री नंबर 1912 के बारे में अफवाहों को खारिज किया है। कहा कि कंपनी सेवाओं को पारदर्शी बनाने के लिए आॅनलाइन सुविधा एप पर सेवाएं दे रहा है। इस एप पर उपभोक्ता संतुष्टि का गुगल रेटिंग 5 में से 4.1 है। स्मार्ट मीटर में किसी भी स्थिति में अधिक खपत दर्ज नहीं होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि जो एलएंडटी (स्नाईडर) कंपनी बीएसपीएचसीएल को पूर्व में डिजिटल मीटर आपूर्ति करती थी, वहीं राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की आपूर्ति कर रही है। वह बीएसपीएचसीएल के सारे मानकों से परिचित है। डिजिटल मीटर सर्वर से जुड़ा नहीं होता, जबकि स्मार्ट मीटर सर्वर से जुड़ा होता है। गड़बड़ी होने पर तुरंत पता चल जाता है। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता के बिल में वृद्धि की अफवाहें फैलाई जा रही है, जबकि ऐसी बात नहीं है।

You may have missed