बाढ़ में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, एक अपराधी गिरफ्तार

बाढ़। पटना जिला में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भरी दोपहरी में पुलिस को चुनौती देते हुए हथियारबंद अपराधियों ने बाढ़ के बनारसी घाट के पास टार्जन नामक एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार बाढ़ के बनारसी घाट के पास भरी दोपहरी में दो बाइक सवार अपराधियों ने टार्जन नामक युवक को पैर में गोली मार दिया, दूसरे अपराधी ने भी उस पर गोली चलाई पर गोली नहीं चली। वह तो भगवान का शुक्र था कि गोली नहीं चली वरना उक्त युवक की मौत निश्चित थी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की भीड़ करीब आते देख अपराधी भागने लगे। भीड़ ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को अपने गिरफ्त में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। बताया जाता है कि फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर घायल टार्जन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरे से बाहर बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

You may have missed