बिहार में अधिकतर लोगो नही चाहते की लगे लॉकडाउन, जानिए कोरोना पर लोगों का जनमत

पटना। बिहार में 30 प्रतिशत लोग कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर लॉकडाउन चाहते हैं। वह कोरोना के संक्रमण को लेकर सावधानी और बचाव के लिए ही वह लॉकडाउन की बात कर रहे हैं। वहीं, 13 प्रतिशत लोगों की राय है कि अभी ऐसी स्थिति नहीं है, इंतजार करना चाहिए। IMA के कार्यक्रम में शामिल डॉक्टरों में कोरोना विस्फोट के बाद 57 प्रतिशत लोगों की राय है कि CM को खुद क्वारैंटाइन होकर सारे कार्यक्रम को रद कर देना चाहिए। बता दे की एक सर्वे में लोगों ने अपनी राय से वोटिंग की है। IMA के अधिवेशन में कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में घंटों कार्यक्रम चला और इसमें डॉक्टरों ने कोरोना की गाइडलाइन का अच्छे से पालन नहीं किया। इस कार्यक्रम के बाद बिहार में डॉक्टरों के संक्रमित होने की रफ्तार जारी है। इस गंभीर मामले को लेकर भास्कर ने ने पाठकों से उनकी राय जानने की कोशिश की और इसके लिए पोल कराया।

लोगों की जानने के लिए 3 सवाल किए थे। इन सवालों पर पोल कराया था। सवाल रहा कि IMA के कार्यक्रम में CM शामिल हुए उसके 100 से अधिक डॉक्टर पॉजिटिव हुए। इस पर आपकी राय क्या है। इस पर लोगों ने अपनी राय देते हुए पोल किया। इसमें 57 प्रतिशत लोगों ने पोल किया कि CM को खुद को क्वारैंटाइन कर सारे कार्यक्रम रद करें। इूसरे जवाब में 30 प्रतिशत ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन पर विचार करना चाहिए वहीं 13 प्रतिशत लोगों ने कहा अभी ऐसी स्थिति नहीं है, इंतजार करना चाहिए।
जानिए बिहार में कोरोना की रफ्तार
बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को पटना में 522 नए मामले आए हैं इसमें लगभग 40 बच्चे हैं। इन बच्चों की उम्र 2 से लेकर 17 साल तक है। बिहार में अब तक कुल 727873 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें 714391 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जबकि, 12096 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। बिहार में 3 जनवरी तक कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1385 है, जिसके 24 घंटे में 2000 के आस पास पहुंचने की संभावना है। जिस तरह से संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है, इससे एक्टिव केस का मामला बढ़ सकता है और रिकवरी रेट में गिरावट आ सकती है।