PATNA : FCI में नौकरी लगाने के नाम पर बक्सर के युवक से हुई 4.91 लाख की ठगी, 5 पर FIR, एक गिरफ्तार

पटना। FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से बड़ी ठगी हो गई है। इस मामले में पटना पुलिस के पास एक कंप्लेन हुई है। ठगी के शिकार युवक का नाम कमल नयन दुबे है और वो बक्सर के नवानगर का रहने वाला है। साथ ही वर्तमान में वो भागलपुर में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर इनसे कुल 4.91 लाख रुपए की ठगी की गई है। इस संबंध में कमल नयन ने गांधी मैदान थाना में 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच की और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। कमलनयन ने पुलिस से बताया, ‘साथ काम करने वाले विकास ने ही नौकरी लगवाने वाले गिरोह के शातिरों से मिलवाया था। गांधी मैदान के थानेदार रंजीत वत्स के अनुसार मामले की जांच चल रही है। एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है।

कमलनयन ने पुलिस को बताया, ‘विकास साथ काम करता है। उसी ने कहा कि उनका जानने वाला एक शख्स है, जो FCI में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद विकास ने गांधी मैदान में अभिषेक मिश्रा से मुलाकात करवाई। अभिषेक ने खुद को सिविल कोर्ट का जज बताया। कमलनयन ने अपने कंप्लेन में लिखा है, अभिषेक ने कहा कि नौकरी लगवाने के एवज में उसे 8 लाख रुपए देने होंगे। जो अभिषेक और बाकी लोगों के बैंक अकाउंट में जमा किए गए थे।

कमलनयन के मुताबिक, वह अब तक शातिरों को 4.91 लाख रुपए दे चुका है। इसके बाद ही शातिरों ने डाक से कमलनयन के घर पर ज्वाइनिंग लेटर भी भेज दिया। इसके अनुसार, नोखा में उसे FCI में ट्रेनिंग करनी थी। कमल नयन कई दिन नोखा में ट्रेनिंग के लिए गया भी। वहां उसे संजय नाम का व्यक्ति मिला और वह साइन करवाने के बाद हर दिन घर भेज देता था। इस वजह से कमल नयन को शक हुआ। तब उसने FCI के कार्मिक विभाग में अपना ज्वाइनिंग लेटर भेजा। तब यह खुलासा हुआ कि उसे मिला लेटर फर्जी है। तब उसे लग गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। वह शातिरों से अब अपने रुपए मांग रहा है। शातिर उसे उसका मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र लौटाने के लिए भी 2 लाख रुपए मांग रहे हैं। पुलिस अब सभी आरोपियों की पड़ताल कर ही है।

You may have missed