November 27, 2026

BARH ASP ने की सघन छापेमारी, भारी मात्रा में गोली व हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

बाढ़। सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह द्वारा भदौर थाना क्षेत्र के बकावां गांव में सघन छापामारी की गई। एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में बाहरी अपराधियों को स्थानीय लोगों द्वारा संरक्षण और शरण दिए जाने की सूचना पर छापामारी की गई। टाल का इलाका होने के कारण बाहरी अपराधी निकल भागे, वहीं अपराधियों को शरण देने वाले बिट्टू सिंह और उसके भाई अमित सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बिट्टू सिंह से पूछताछ के दौरान स्थानीय मुखिया संजय सिंह के घर भी अपराधियों के जमावड़े की जानकारी मिली। दोनों घरों में सघन छापामारी और तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान एक राइफल, 1 सिक्सर, दो देसी कट्टा, एके-47 की एक मैगजीन, एके 47 की तीन गोलियां तथा थ्री फिफ्टीन बोर की 4 गोलियां बरामद की गई। बिट्टू सिंह और अमित सिंह को तत्काल पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। वहीं संजय मुखिया फरार था। पुलिस को संजय मुखिया के घर से भी हथियार बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। छापामारी दल में बाढ़ इंस्पेक्टर संजीत सिंह, एनटीपीसी थानाध्यक्ष ऋतुराज, भदौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के अलावा गोरखा जवान भी शामिल थे।

You may have missed