September 19, 2026

बिहार के गांव बनेंगे स्मार्ट और हाईटेक, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से इन जिलों के आसपास के गांव का होगा विकास

बिहार। बिहार को और भी अधिक आधुनिक और हाईटेक बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। जानकारी के अनुसार बिहार में आने वाले दिनों में 20 शहरों के आसपास के गांव का विकास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन विकसित किए गए गांव में शहर जैसी आधुनिक सुविधाएं और अन्य प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाना है। इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए गांव के नक्शे का निर्माण नए सिरे से होना प्रारंभ हो चुका है और जल्दी इस परियोजना के बाद बिहार के गांव भी हाईटेक और आधुनिक बन जाएंगे।

बिहार के इन जिलों के आसपास के गांव बनेंगे हाईटेक, देखिए पूरी लिस्ट

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से नगर विकास और आवास विभाग ने बिहार के वैसे जिलों की लिस्ट जारी कर दी है, जहां के गांव को इस परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट और हाईटेक बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की इस परियोजना में शिवहर, मधुबनी, भभुआ, सीतामढ़ी, फारबिसगंज, अररिया, खगड़िया, लखीसराय, बगहा, बेतिया, सिवान, जमुई, हाजीपुर, औरंगाबाद, मोतिहारी, डेहरी, सासाराम और कटिहार जैसे शहरों के आस-पास के गांव को विकसित किया जाएगा।

उपयुक्त चयनित जिलों के साथ-साथ बिहार के 13 बड़े शहरों के आसपास के गांव को भी विकसित करने की योजना बनाई जा रही है जिनमें पटना,गया, बोधगया, राजगीर, आरा, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, सहरसा, पूर्णिया, छपरा, दरभंगा, मुंगेर और बेगूसराय शामिल है। राज्य सरकार की इस परियोजना के बाद ही माना जा रहा है कि बिहार में स्मार्ट सिटी के तर्ज पर बिहार के गांव को भी स्मार्ट विलेज का कांसेप्ट दिया जा रहा है।

You may have missed