February 12, 2026

फतुहा : जिंदगी की जंग हार गया सुरक्षा बल का जवान, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

फतुहा। शुक्रवार को अपने जीवन की जंग से हार गये एक सुरक्षा बल के जवान की पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्थानीय श्मशान घाट पर अंत्येष्टि कर दी गई। इसके पहले उनके शव को तिरंगे में लपेटकर उनकी पैतृक गांव पटना के दनियावां के एरई गांव सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा पंजाब के भटिंडा से लाया गया। इसके बाद उनके गांव से तिरंगे में ही लपेटकर फतुहा श्मशान घाट लाया गया। अंत्येष्टि के पहले सीआरपीएफ के जवान पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि तथा सलामी दी। इसके बाद मृत जवान के शरीर से तिरंगे को हटाया गया। मुखाग्नि मृत जवान के नाबालिग बड़े बेटे ने दी। इस मौके पर सुरक्षा बल के जवानों के साथ-साथ परिजनों व ग्रामीणों की अपार भीड़ जुटी रही। मृत जवान एरई गांव के प्रमोद पांडे के पुत्र 35 वर्षीय मृत्युंजय कुमार था। वे भटिंडा में सीआरपीएफ के इंजिनियर रेजिमेंट के जवान थे। कुछ दिन पहले ही वे लेह से तबादला होकर भटिंडा आए थे। पिछले एक माह से वे कैंसर से पीड़ित थे। मृतक के दो नाबालिग बेटे भी हैं। श्मशान घाट पर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

You may have missed