मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी कन्हैया सिंह को गोली मारने वाले प्रताप एवं ऋषि कोलकाता से गिरफ्तार
कोलकाता में बिहार पुलिस के एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ आई है। एसटीएफ के हाथ बाढ़ के बेढ़ना में कन्हैया सिंह को गोली मारने वाले कुख्यात प्रताप सिंह और ऋषि सिंह लगे हैं ।एसटीएफी ने इन कुख्यात अपराधियों को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस इन दोनों को मोकामा के विधायक अनंत सिंह के करीबी कन्हैया सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तलाश कर रही थी। ज्ञात हो गई मोकामा विधायक अनंत सिंह के गांव लदमा में आयोजित जल संसाधन मंत्री ललन सिंह के सभा के बाद अनंत सिंह के समर्थक कन्हैया सिंह पर बाढ़ के ही बेढ़ना नामक गांव में अपराधियों ने गोली चलाई थी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे।उनके बयान के आधार पर विधान पार्षद नीरज सिंह,मोकामा के दबंग माने जाने वाले विवेका पहलवान तथा प्रताप सिंह व ऋषि सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी थी। घायल कन्हैया सिंह के मुताबिक बाढ़ के लदमा गांव में ललन सिंह के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया था। जिस में भीड़ ना जुट पाने की वजह से नाराज विधान पार्षद नीरज सिंह तथा विवेका पहलवान के कहने पर प्रताप सिंह एवं ऋषि सिंह ने उसे गोली मार दी थी।