February 16, 2026

बाढ अनुमंडल में गणतंत्र दिवस की धूम, दी तिरंगे को सलामी

बाढ़। पूरे देश की तरह बाढ़ अनुमंडल में भी 70वें गणतंत्र दिवस की धूम देखी गई। पूरा पटना ग्रामीण तिरंगा मय दिखा।

जहां एएसपी लिपि सिंह ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में तो वहीं एसडीओ कार्यालय में अनुमंडलीय पदाधिकारी ने तिरंगे को सलामी दी।

बाकी अनुमंडल के थाना अध्यक्षों ने भी तिरंगे को सलामी दी। इसके साथ ही सभी प्रखंड मुख्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर गणतंत्र दिवस की धूम देखी। तमाम देशवासियों द्वारा देश की आन बान और शान तिरंगे को 70वें गणतंत्र दिवस पर सलामी दी गई।

उधर बख्तियारपुर में गणतंत्र दिवस पर शहीदों के सम्मान में आज युवाओं ने बख्तियारपुर (मगध द्वार) में तिरंगा स्वाभिमान यात्रा निकाला। जिसमें स्थानीय लोगों ने नाचते गाते बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

You may have missed