PATNA : जनता दरबार के बाहर धरना पर बैठे पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा, डीएम पर लगाया आरोप
पटना। सोमवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार के बाहर अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला, जब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजतन सिन्हा गए थे फरियादी बनकर लेकिन उन्हें ऐसा कुछ हुआ कि वे वहीं धरना पर बैठ गए।
रामजतन सिन्हा जनता दरबार में जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नहीं जाने दिया। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि आप आॅनलाइन दरख्वास्त देकर ही जनता दरबार में जा सकते हैं। ऐसे आप नहीं जा सकते। इस पर वह आग बबूला हो गए और वहीं धरना पर बैठ गए। रामजतन सिन्हा भारत स्काउट एंड गाइड के चेयरमैन हैं। यह अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में जाना चाह रहे थे। इनकी शिकायत है कि भारत स्काउट एंड गाइड के परिसर में अवैध कब्जा हो गया है। इन्होंने पटना डीएम पर आरोप लगाया है कि उनकी मिलीभगत से यह अवैध कब्जा किया गया है। भारत स्काउट एंड गाइड पटना के बुद्ध मार्ग में है। जिसके परिसर में बसें लगी है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि पटना डीएम को कई बार कहने के बावजूद परिसर को खाली नहीं कराया गया। परिसर में मुजफ्फरपुर के ट्रांसपोर्ट कंपनी का कब्जा है।’
बता दें कि यह जो जगह है वह पूरी तरह से वीआईपी जोन है। यहां धरना प्रदर्शन अवैध माना जाता है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है।


