October 23, 2026

महिला डॉक्टर से दुव्यर्वहार करने पर कांस्टेबल को थानाध्यक्ष ने लगाई फटकार, भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही

डुमरांव । प्रखंड कार्यालय के ड्रॉप गेट पर गुरुवार को महिला डॉक्टर से दुव्यर्वहार पर थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम दंगा दस्ता की महिला आरक्षियों (कांस्टेबल) पर भड़के। थानाध्यक्ष ने महिला आरक्षियों को भविष्य में इस तरह के व्यवहार से बचने की हिदायत दी।

थानाध्यक्ष की कार्रवाई से संतुष्ट होकर महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत वापस ले ली। प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रखंड के मुख्यद्वार पर ड्रॉप गेट बनाया गया है।

जहां दंगा दस्ता की महिला आरक्षियों के साथ पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। गुरुवार की सुबह पीएचसी में तैनात महिला मेडिकल ऑफिसर डा. सेतु सिंह कार से ड्यूटी पर जा रही थीं। ड्राप गेट पर दंगा दस्ता के महिला आरक्षियों ने उन्हें रोका।

मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि गेट पर परिचय पत्र दिखाने के बाद भी आरक्षियों ने दुव्यर्वहार किया। ड्यूटी पर जाने के दौरान यह घटना हुई। ड्यूटी के बाद मेडिकल ऑफिसर ने थाने में शिकायत की।

थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने दंगा दस्ता की महिला आरक्षियों को थाने बुलाया व जमकर क्लास लगाई। थानाध्यक्ष ने आरक्षियों को आगे से ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी।

 

You may have missed