October 25, 2026

आरा में दाह संस्कार करने गए तीन युवक नहाने के दौरान सोन नदी में डूबे, दो की मौत व एक लापता, की जा रही तलाश

आरा । जिले में शनिवार को सोन नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के रहने वाले थे। दो युवकों का शव बरामद कर लिया गया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि दाह संस्कार करने गए थे तीन युवक, जहां स्नान करने के दौरान डूब गए।

You may have missed