August 14, 2026

गया में हथियार से लैस अपराधियों ने घर के बाहर बैठे ठेकेदार की गोली मारकर की हत्या

गया । जिले के नई गोदाम मोहल्ले में 4 से 5 की संख्या में आए हथियार से लैस अपराधियों ने रात 10 बजे घर के बाहर बैठे ठेकेदार संतोष यादव को गोली मार दी। अपराधी हत्या की नीयत से ही आए थे, और तबतक वहीं रुके रहे, जबतक ठेकेदार ने दम नहीं तोड़ दिया।

मौत के बाद अपराधी तुरंत फरार हो गए। मृतक की पहचान नई गोदाम मोहल्ले के ठेकेदार संतोष यादव के रूप हुई, जिसकी मौत हो गई। ठेकेदार की मौत के बाद मोहल्ले के अन्य लोगों के बीच दहशत है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं, ठेकेदार के परिजनों ने कहा कि अपराधियो ने रंगदारी की मांग की थी व रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने हत्या की है। वहीं, मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी राज कुमार साह ने बताया कि रात 10 बजे के सूचना मिली थी कि बगला स्थान में किसी व्यक्ति को गोली लगी है।

इसके बाद हमलोग जांच में जुट गए तो हमलोगों को खबर मिली कि मगध मेडिकल कॉलेज से शव लेकर परिजन घर आ गए है। संतोष यादव को बगल के ही पड़ोसियों से विवाद था। मृतक के परिजनों ने चार पांच पड़ोसियों के नाम दिया है जिसके घर पर छापेमारी की जा रही है।

You may have missed