February 23, 2026

बगहा में एसआई की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बगहा । पटखौली थाने में तैनात एसआई जितेंद्र पासवान(53) की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर थाना में पदस्थापित एसआई सुरेश कुमार ने बताया की देर रात गश्ती के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई।

सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसे देखते हुए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह 5 बजे के उनकी मौत हो गई।

वे मूलरूप से औरंगाबाद के रहने वाले हैं। तीन साल से पटखौली ओपी में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। मौत की खबर सुनते ही पूरे पुलिस विभाग में मातम का माहौल है।

वहीं, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं, जितेंद्र पासवान के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव भेजा जाएगा, जहां उनका अंति संस्कार होगा।

जितेंद्र पासवान पटखौली ओपी में सब इंस्पेक्टर पद पर थे। रात में गश्ती के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह पांच बजे मौत हो गई। वहीं, इससे पुलिस थाना में शोक की लहर है।

You may have missed