सुनीता अशोक बनी HAM के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष, बधाई
पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने संगठन को मजबूत करते हुए सुनीता अशोक को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
सुनीता को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, दीपक ज्योति, देवेंद्र मांझी, प्रफुल्ल चंद्रा, राजेश्वर मांझी, साधना देवी, रत्नेश पटेल, रामविलास प्रसाद, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रघुवीर मोची, अनिल रजक, गीता पासवान, महेंद्र सदा, हेमलता पासवान, पूनम पासवान, रविंद्र शास्त्री आदि नेताओं ने उनके मनोनयन पर बधाई दी है।


