बाढ़ में पुलिस गश्ती के दौरान देसी कट्टा, चार कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

बाढ़ । बाढ़ थाना पुलिस इन दिनों सख्त है। रात में लगातार पुलिस गश्त लगा रही है। बीती बीती रात घोसवारी थाना की पुलिस को गश्ती के दौरान सफलता हाथ लगी।

एनएच 82 के पैजना पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान बाइक पर तीन लोग की तलाशी ली गई। उन लोगों के पास से एक देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं एक बाइक भी बरामद की गई।
पुलिस की माने तो तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर शेखपुरा बारात जा रहे थे इसी दौरान जांच के क्रम में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो लोग घोसवारी थाना क्षेत्र के त्रिमूहान के रहने वाले हैं जबकि एक शख्स शेखपुरा निवासी बताए जाते हैं। वहीं पुलिस गिरफ्तार शख्स की अपराधिक इतिहास खंगाल जा रहा है।