October 10, 2026

कैमूर : भैंस की पूंछ पर गाड़ी चढ़ाने का विरोध करने पर की पिटाई, फिर चाकू मारकर की हत्या

कैमूर । भभुआ थाना क्षेत्र के सीओ गांव में भैंस की पूंछ पर गाड़ी चढ़ाने का विरोध करने पर एक व्यक्ति की दो लोगों ने जमकर पिटाई की फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि देर रात गांव के एक व्यक्ति ने भैंस की पूंछ पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। जब इसका विरोध राज नारायण राम ने किया तो रामू राम और रामचंद्र राम नामक दो व्यक्ति वहां पहुंचे व राज नारायण राम की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने इसकी जानकारी भभुआ थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को धड़ दबोचा जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। जिसकी वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may have missed