September 18, 2025

भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री की जयंती मनायी गई : राम जयपाल यादव के जीवन से प्रेरणा लेकर राजनीति में नए आयाम स्थापित करें

पटना। बिहार सरकार के भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री राम जयपाल सिंह यादव की 98वीं जयंती राम जयपाल यादव फाउंडेशन के तत्वावधान में रामजयपाल स्मारक भवन दरोगा प्रसाद राय पथ में मनाई गयीं, जिसमें मुख्य अतिथि पटना साहिब के विधायक व पूर्व मंत्री नंद किशोर  यादव, बांकीपुर विधायक नितिन नवीन एवं पूर्व उप महापौर विनय कुमार पप्पू उपस्थित थे। अपने संबोधन में विधायक नंद किशोर यादव ने राम जयपाल यादव को याद करते हुए कहा कि मुझमें और जयपाल बाबू में एक समानता है कि हम दोनों सात बार विधायक के पद पर जनता के विश्वास के सहारे आसीन हुए। किसी क्षेत्र का सात बार प्रतिनिधित्व करना अपने आप में बड़ी बात है। राम जयपाल बाबू ने अपने क्षेत्र की जनता की बीच विश्वास पैदा किया था, तभी ऐसा हो सका था। इसके साथ ही अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के साथ उनके मंत्रिमंडल में कार्य करना राम जयपाल बाबू के प्रति ईमानदारी तथा निष्ठा को प्रकट करता है। वहीं बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने कहा कि हम सभी को राम जयपाल यादव के जीवन से प्रेरणा लेकर राजनीति में नए आयाम स्थापित करना चाहिए। उनका जीवन स्वच्छता और सादगी से भरा था तथा राजनीति में लंबी पारी के बावजूद उनकी छवि साफ और बेदाग रही।
पूर्व उप महापौर विनय पप्पू ने रामजयपाल यादव को याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी और साफ-सुथरा चरित्र हम सभी के लिए आदर्श है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष विशाल यादव ने की तथा मंच संचालन शैलेन्द्र यादव ने किया।

You may have missed