फतुहा : जमीनी विवाद को लेकर दो गुट के बीच जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी, चार जख्मी, दो रेफर

फतुहा। गुरुवार को फतुहा के दौलतपुर गांव के पास एक भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई। इस घटना में एक गुट के चार लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही विरोधी गुट के लोग घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने एक गुट के हुए चारों जख्मी को पीएचसी भेजा तथा इलाज कराया। दो की हालत गंभीर रहने के कारण पटना के लिए रेफर कर दिया गया। जख्मी लोगों में अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिन्हा, उज्ज्वल कुमार और विशाल कुमार शामिल है। इसमें अशोक कुमार सिंह तथा संतोष कुमार सिन्हा को पटना रेफर किया गया है। जख्मी गुट के तरफ से विक्रमपुर गांव निवासी जयराम सिंह ने विरोधी गुट के आठ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करायी गयी है।
दर्ज शिकायत के अनुसार, जख्मी गुट के लोगों का दौलतपुर गांव के पास पुश्तैनी जमीन है। इस जमीन पर राई की फसल बोया हुआ है। इसी जमीन पर गांव के ही विरोधी गुट गुरुवार को जबरन जुताई करने वाले थे। जख्मी गुट के लोगों ने विरोधी गुट पर गोलीबारी करने तथा पैसे छीने जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने गोलीबारी की घटना से इंकार करते हुए बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

About Post Author

You may have missed