BIG BREAKING : बारात में आये डांसरों के साथ छेड़खानी करने वालों को वकील ने डांट पिलाई तो घेरकर उतारा मौत के घाट
मसौढी के वकील मेहर अनवर गए थे दोस्त वकील के बेटे की बारात, मसौढ़ी से नालंदा जिला के एकंगरसराय गयी थी बारात

फुलवारी शरीफ ( अजीत )। मसौढी कोर्ट के अधिवक्ता 55 वर्षीय मो. मेहर अनवर की नालन्दा के एकंगरसराय में अपने दोस्त अधिवक्ता राकेश के बेटे की बारात में शामिल होकर पांच-छह लोगों के साथ वापस लौट रहे थे, तभी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर घेरकर बदमाशों ने मारपीट कर दी। इस मारपीट में अधिवक्ता मेहर अनवर की मौत हो गयी और अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बारात में भी बाराती और गांव वालों के बीच मारपीट एवं गोलीबारी की खबर है। वहीं अधिवक्ता मेहर अनवर की हत्या की खबर मिलते ही मसौढी से लेकर फुलवारी तक परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक वकील मसौढ़ी व्यवहार न्यायालय में काम करते थे। वह रहमतगंज के रहने वाले थे। वह एक बारात में नालंदा गए थे। युवक स्टेज पर चढ़ गए और डांसरों के साथ छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध वकील समेत कई लोगों ने किया। जिससे विवाद बढ़ गया। उन युवकों को बारात पार्टी ने दो-चार थप्पड़ मार दिए। जिसके बाद युवक वहां से चले गए और दनियावां मोड़ के पास करीब तीन दर्जन लोग बारात पार्टी से बदला लेने के लिए लाठी-डंडे के साथ घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही बारात लौट कर आई तो वकील पर हमला कर हत्त्या कर दिया।
वहीं अधिवक्ता मेहर अनवर की हत्या की खबर मिलते ही मसौढी से लेकर फुलवारी तक परिजनों में चित्कार मच गया। इनके तीन भाई फुलवारी में वर्षों से रहते हैं। वही एक भाई सादाब दुबई में रहते हैं जबकि सबसे छोटे भाई नदीम अखबार में रिपोर्टर हैं। अधिवक्ता मेहर पांच भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे। इनके बड़े भाई मो. खुर्शीद , डॉक्टर शकील अहमद, दुबई में रहने वाले भाई मो. सदाब एवं छोटे भाई नदीम के घर मातम का माहौल हो गया। मृृतक अधिवक्ता मेहर अनवर की पत्नी अनीश फातमा व दो बेटी एक बेटा है। वकील के परिजनों ने 8 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतक वकील के सबसे छोटे भाई पत्रकार नदीम के घर अधिवक्ता मेहर अनवर का शव बिहारशरीफ के हॉस्पिटल से पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा तो यहां माहौल भी गमगीन हो गया। शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों व मित्रों ने बताया कि अधिवक्ता मेहर अनवर मसौढी कोर्ट में ही वकालत करते थे और गांव वाले घर पर ही मसौढी में रहते थे। दो दिन पहले भी फुलवारी अपने परिजनों से मिलकर गए थे। देर शाम पत्रकार नदीम के घर से मंझले भाई अधिवक्ता मेहर अनवर का जनाजा गमगीन माहौल में फुलवारी शरीफ के हाजी हरमैन कब्रिस्तान पहुंचा, जहां उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। मिलनसार स्वभाव के अधिवक्ता मेहर अनवर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था, वहीं नाते-रिश्तेदारों, मित्रों, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों का सांत्वना देने का तांता लगा रहा। माले विधायक गोपाल रविदास भी मृतक अधिवक्ता के जनाजे में शामिल हुए। विधायक ने कहा कि वे वकील मेहर अनवर के बचपन से मित्र रहे हैं क्योंकि विधायक गोपाल रविदास भी मसौढी के ही मूल निवासी हैं।

