कांग्रेस और जदयू ने मनायी देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती
पटना। देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती सदाकत आश्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे तथा वे अजातशत्रु थे। देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले राजेन्द्र बाबू सामान्य जीवन जीने में विश्वास रखते थे। सादा जीवन उच्च विचार के वे सच्चे प्रतीक थे। डॉ. झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये यह बड़े गर्व की बात है कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये। इस अवसर पर श्याम सुन्दर सिंह धीरज के अलावे विधायक प्रतिमा कुमारी दास, एचके वर्मा, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, ऋषि मिश्रा, आनन्द माधव, अरविन्द लाल रजक, अजय सिंह, उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, जगन्नाथ पाठक, राजेन्द्र चौधरी, रूमा सिंह आदि ने राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राजेंद्र प्रसाद को पुष्पांजलि अर्पित
वहीं, देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश सचिव शिव कुमार यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर वक्ताओं ने राजेन्द्र बाबू को संविधान निर्माता बताते हुए उन्हें महान राजनेता बताया। सादगी के लिए मशहूर रहे राजेन्द्र बाबू ने कभी भी सिद्धांत के साथ समझौता नहीं किया। इस अवसर पर राजेंद्र बाबू के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में विजय कुमार सिन्हा, रोहित कुमार, गोलू सिंह,अंकुश कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, अक्षत कुमार, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।

