big breaking-बेहद किरकिरी के बाद मेवालाल चौधरी ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा
पटना।बेहद किरकिरी होने के बाद अंततः नीतीश कैबिनेट के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया। मेवालाल चौधरी पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रहते हुए नियुक्ति घोटाले का आरोप था। निगरानी विभाग द्वारा मेवालाल को आरोपी बनाया गया था।इस मामले में मेवालाल चौधरी फरार भी रहे थे।गत 16 तारीख को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के दौरान मेवालाल चौधरी को अपने कैबिनेट का शिक्षा मंत्री बनाया था।तब से ही विपक्ष के द्वारा मेवालाल चौधरी के घोटाले में आरोपी होने को लेकर जबरदस्त बवाल मचाया जा रहा था। रांची में बंद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत पूरा विपक्ष मेवालाल चौधरी को लेकर सरकार पर निशाना निशाने साध रहा था।विशेष तौर पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सरकार की भारी किरकिरी हो रही थी।अंततः शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने ने पद से इस्तीफा दे दिया। खासियत है तो यह है कि मेवालाल चौधरी ने आज ही पदभार ग्रहण किया था।बताते चलें कि सबौर कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति रहते हुए मेवालाल चौधरी पर नियुक्ति घोटाले का आरोप लगे थे।देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार के राज्यपाल रहने के दौरान मेवालाल चौधरी के खिलाफ जांच करवाई थी।इस दौरान आरोप को प्रथम दृष्टया सही पाया गया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गई शिकायत के बाद पीएमओ के निर्देश पर इस मामले की जांच करवाई गई थी।तत्कालीन विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने मेवालाल चौधरी को निशाने पर लिया था।


