राजद से रीतलाल और भाजपा से आशा सिन्हा करेंगे नामांकन, फतुहा से आज राजद के रामानन्द यादव का नामांकन
फुलवारी (अजीत यादव )। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दानापुर विधानसभा सीट पर बड़ा ही दिलचस्प और संघर्षशील मुकाबला होने वाला है। सोमवार को देर रात अन्ततः रीतलाल राय उर्फ रीतलाल यादव को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाकर यहां के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। राजद से सिम्बल मिलने के बाद रीतलाल मंगलवार को अपना नामांकन भी भरेंगे।


मालूम हो कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद दानापुर से दो वार विधायक रह चुके हैं। वहीं राजद के डॉक्टर रामानन्द यादव फतुहा से नामांकन दाखिल करने निकल पड़े हैं। कभी पटना पश्चिम और दानापुर से विधायक रहे डॉ रामानन्द यादव अपने गृह क्षेत्र फतुहा से लगातार विजयीश्री का ताज पहनते आ रहे हैं।

अब पटना से सटे दानापुर विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण और हॉट सीट के रूप में सामने आयेगा। इससे पहले वर्ष 2005 से यह सीट भाजपा के पास ही है। लगातार चार बार यहां से भाजपा की आशा सिन्हा विधायक है, जो भाजपा का गढ़ बन चुका है। अब इस गढ़ के किला को तोड़ने में राजद उम्मीदवार रीतलाल कितना सफल होते हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन रीतलाल जेल से निकलने के बाद लगातार जन सम्पर्क चला रहे हैं, कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है पर यह वोट में कितना परिवर्तन होगा, आगे रिजल्ट ही बताएगा।

पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा सिन्हा को 72 हजार के करीब वोट आया था। जब की राजद प्रत्याशी राजकिशोर यादव को 66 हजार वोट मिले थे। इससे पहले दानापुर विधानसभा 80 के दशक तक कांग्रेस के कब्जा में था। वर्ष 1985 में जनता दल फिर 2005 से यह सीट भाजपा के कब्जा में है। इस बार का चुनाव, दोनों उम्मीदवारों के लिए मुकाबला कठिन नहीं तो आसन भी नहीं हैं।

