सीएए-एनआरसी के खिलाफ जमकर बवाल काटने वाले राजद नेता को भाजपा ने दिया टिकट,विक्षुब्धों ने खोला मोर्चा
पटना।विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक शील कुमार राय को टिकट दिए जाने का मामला विवादित होने लगा है।भाजपा में शील कुमार राय को टिकट मिलने का जमकर विरोध किया जा रहा है। दरअसल नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लाए गए सीएए- एनआरसी विधेयक का जमकर राजद नेता शील कुमार राय के द्वारा विरोध किया गया था। भाजपा के कई नेता अब इसे मुद्दा बनाकर शील कुमार राय के टिकट का विरोध कर रहे हैं।पार्टी के विक्षुब्ध नेताओं ने बताया कि रातों-रात शील कुमार राय को राजद से भाजपा में शामिल करवा कर टिकट दिलवाया गया।शील कुमार राय दलसिंहसराय से राजद के विधायक रह चुके हैं।अब इस बार शील कुमार राय को राज्य मंत्री नित्यानंद राय के करीबी होने का लाभ मिला है।बताया जा रहा है कि नित्यानंद राय के वजह से ही शील कुमार राय को भाजपा उजियारपुर से उम्मीदवार बनाई है।मगर भाजपा के नेता उजियारपुर विधानसभा में शील कुमार राय के भाजपा को टिकट मिलने का अभी भी जमकर विरोध कर रहे हैं।भाजपा नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार के सीएए- एनआरसी विधेयक का बतौर राजद नेता शील कुमार राय ने जमकर विरोध किया था।भाजपा के द्वारा उन्हें टिकट दिया जाना भाजपा के नेताओं- कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह का भी अपमान है।भाजपा के विक्षुब्धों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दबाव की वजह से शील कुमार राय को पार्टी ने टिकट दिया है। अब शील कुमार राय को भाजपा का टिकट तो मिल गया है। मगर चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं तथा भाजपा के वोटरों का कितना साथ मिल पाएगा यह देखने वाली बात होगी।


