नीतीश सरकार देश की सबसे निकम्मी सरकार,बिहार क्रांति महासम्मेलन में मोदी तथा नीतीश सरकार पर जमकर बरसी कांग्रेस
पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस के द्वारा चलाया जा रहे वर्चुअल रैली बिहार क्रांति महासम्मेलन में आज प्रदेश के सीमांचल क्षेत्र अररिया तथा किशनगंज जिला के कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संवाद स्थापित किया।दिल्ली तथा पटना स्थित वर्चुअल मंच से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने विधान सभा स्तरीय जिला महासम्मेलन किया।

आज कांग्रेस के द्वारा आयोजित बिहार क्रांति महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अभी हम बिहार कि नहीं बेहाल की बात कर रहे हैं और हमारा मकसद है कि हमें बेहाल को वापस बिहार कैसे बनाना है। केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक कांग्रेस शासन में कभी चीन सीमा पर ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।जो आज मोदी सरकार में हो गई है।सरहद पर हमारे जवानों को हताहत किया जा रहा है तथा मोदी सरकार खामोश है। उन्होंने केंद्र के मोदी सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन को गरीबों- मजदूरों पर सबसे बड़ा अत्याचार बताया।उन्होंने कहा की कोरोना से निपटने के लिए जब दवा-अस्पतालों की जरूरत थी,तब थाली बजाकर तथा दिया जलाकर कोरोना का मुकाबला करने के लिए कहा जा रहा था।उन्होंने कहा की बिहार में 15 वर्षों के जदयू-भाजपा की सरकार ने बिहार को विभिन्न क्षेत्रों में पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि अररिया तथा किशनगंज में स्थित सभी औद्योगिक इकाइयां पूरी तरह से बंद है।उन्होंने कहा कि अररिया के जूट मिल तथा राइस मिल का संबंध कभी कोलकाता के बाजारों से हुआ करता था।उन्होंने कहा कि उनका भी बचपन पटना में ही गुजरा है।सलमान खुर्शीद ने अपने संबोधन में बताया कि वे पटना स्थित सेंट जेवियर स्कूल के छात्र रह चुके हैं।उन्होंने बिहारी गौरव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी दिल्ली में सबसे अधिक अफसर बिहार के ही लोग होतें हैं।सलमान खुर्शीद ने बिहार के नीतीश सरकार की जमकर आलोचना की उन्होंने कहा कि शिक्षा- स्वास्थ्य समेत सभी मोर्चों पर नीतीश सरकार बुरी तरह से फेल है।एक मायने में यह कहा जा सकता है कि देश की सबसे ज्यादा निक्कमी सरकार नीतीश सरकार है।
बिहार कांति महासम्मेलन को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि आज देश को बांटने की साजिश हो रही है।अमन तथा जान खतरे में है।अररिया जिला गंगा- जमुनी तहजीब की प्रतीक है।उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। लॉकडाउन के नाम पर देश की जनता पर किए गए सभी अत्याचार का बदला इस चुनाव के जरिए जनता इन तानाशाही सरकारों से ले सकती है।
महासम्मेलन का संचालन कर रहें राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने कहा कि बिहार के अररिया तथा किशनगंज जिला में आज भी विकास शून्य है। दो किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए आम जनता को 20 किलोमीटर चलना पड़ता है।उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की तारीफ करते हुए कहा कि जहां भी सलमान खुर्शीद कांग्रेस के प्रचार के लिए जाते हैं वहां कांग्रेस की जीत होती है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने किसानों के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लंबे अरसे से किसानों के साथ अन्याय कर रही है।अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो निश्चित तौर पर किसानों की समस्या का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने बिहार के वर्तमान सरकार की पोल खोल कर रख दी।उन्होंने कहा कि आज बिहार में आम आवाम नीतीश सरकार से पूरी तरह से त्रस्त है।इस चुनाव में बिहार की आम आवाम को नीतीश सरकार से मुक्ति मिलेगी।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार के 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद आज भी बिहार की गिनती बीमारु प्रदेश के रूप में होती है।जिससे यह साफ जाहिर होता है कि 15 वर्षों तक सत्ता में रहकर नीतीश सरकार ने क्या किया।
इस महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा- जदयू के सरकार के खात्मे के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट रहना है।अररिया तथा किशनगंज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश की नीतीश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आम जनों को जी-जान से जुट जाना होगा।
इस मौके पर अररिया तथा किशनगंज जिले से जुड़े पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी बातें रखीं। इस महासम्मेलन के दौरान वर्चुअल रूप से जुड़े कार्यकर्ताओं के अंदर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।महासम्मेलन में कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों पर हुए अत्याचार पर केंद्र तथा राज्य की नीतीश सरकार को जमकर लताड़ लगाई।
बिहार क्रांति महासम्मेलन में आज मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद,कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अमृता धवन,पार्टी के सचिव प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर,राष्ट्रीय सचिव तथा महासम्मेलन के संचालक अजय कपूर,प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, सांसद डॉ अखिलेश सिंह, पूर्व सांसद तारिक अनवर, विधायक शकील अहमद खान, विधान पार्षद समीर कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने भी संबोधित किये वहीं मंच पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, डॉ. समीर कुमार सिंह, फिल्म अभिनेता डॉ. सुदीप पाण्डेय, संगठन प्रभारी महासचिव ब्रजेश पांडेय, विधायक अफाक आलम, प्रवक्ता राजेश राठौड़, आई.टी. सेल के अध्यक्ष संजीव सिंह एन.एस.यु.आई. के पूर्व राष्ट्रिय पदाधिकारी दीपक नेगी मौजूद थे।अररिया तथा किशनगंज जिला के जिलाध्यक्ष,जिला संगठन के सभी पदाधिकारी सहित एक लाख से अधिक लोग इस बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन से जुड़े थे।

