मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा-जेल में खाने-पीने की भी दिक्कत,सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पटना।हत्या की साजिश तथा एके 47 रायफल बरामद की मामले में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने बिहार की नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।विधायक अनंत सिंह सिंह ने कहा है कि कोरोना काल में जहां अन्य कैदियों की पेशी नहीं की जा रही है। वहां उनके स्वास्थ्य पर तमाम खतरे उठा कर भी सरकार उन्हें कोर्ट में पेश कर रही है।उन्होंने कहा कि जेल में उनके साथ सरकार का बर्ताव बेहद बुरा है।विधायक अनंत सिंह सिंह ने आरोप लगाया है कि जेल के अंदर उन्हें खाने-पीने की भी परेशानी रहती है।उन्होंने कहा कि जेल में उन्हें खाना तक नहीं दिया जा रहा है। विधायक अनंत सिंह 2015 का चुनाव मोकामा से निर्दलीय जीत चुके हैं। राजनीतिक हलकों में ऐसा कहा जाता है कि 2015 के चुनाव के पूर्व तक मोकामा विधायक अनंत सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जदयू के कद्दावर नेता सांसद ललन सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे।मगर लालू के साथ महागठबंधन के बाद जदयू ने अनंत सिंह की राजनीतिक बलि चढ़ा दी। फिलहाल हत्या की साजिश रचने तथा बाढ़ के लदमा ग्राम स्थित अपने पैतृक निवास से एके-47 जैसे घातक हथियार की बरामदगी के मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह फिलहाल बेउर जेल में बंद है।विधायक अनंत सिंह ने आज पेशी के दौरान सरकार पर उनके साथ पक्षपात पूर्ण रवैया के तहत कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि जेल के अंदर बराबर उन्हें खाने-पीने की दिक्कत रहती है।संक्रमण का खतरा होने के बावजूद उन्हें कैदी वाहन से कोर्ट में पेश किया जा रहा है।


