February 20, 2026

अमर शहीद जगदेव बाबू नक्शे कदम पर चल रहे सीएम नीतीश, जदयू ने मनाया 44वां पुण्यतिथि

पटना। जदयू कार्यालय में शनिवार को अमर शहीद जगदेव बाबू 44वां पुण्यतिथि आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा कहा कि बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जीवन पर्यन्त शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहे। उनके जीवन से लोगों को अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ बगैर किसी भय के खड़े होने की शिक्षा मिलती है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू के राज्य कार्यकारिणी सदस्य नंद किशोर कुशवाहा कहा कि शहीद जगदेव बाबू ने देश के तमाम पिछड़े, गरीबों, दलितों, शोषितों तथा पीड़ितों को संगठित किया और शोषण के विरूद्ध संघर्ष का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने अपने जीवन काल में बिहार के नवनिर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इसी वजह से लोग उन्हें बिहार लेनिन के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा जगदेव बाबू व्यक्ति नहीं विचार थे। उनके बताए नक्शे कदम पर चलकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विकास को गरीबों वंचितो, तथा शोषितो तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि जगदेव बाबू ने देश भर के शोषितों, दलितों, वंचितों को शोषण करने वालों के खिलाफ खड़े होना सिखाया, साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र सिंह ने कहा कि जगदेव बाबू गरीबों, पिछड़ों, वंचितों के अन्दर शोषण के विरूद्ध संघर्ष करने का जज्बा पैदा किया। वे वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू पांच सितंबर 1974 को कुर्था प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए शहीद हो गये थे।
कार्यक्रम में पार्टी के मृत्युंजय सिंह, प्रवक्ता अंजुम आरा, वीरेंद्र दांगी और युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु, परमहंस कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा, मुन्ना चौधरी, प्रो. अशोक कुमार के अलावा पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

You may have missed