बाढ में दो गुटों के बीच फायरिंग, दो लोग घायल
बाढ। पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। जहां दो गुटों के बीच हुए गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे बाढ़ थाना क्षेत्र के भेटगांव में किसी पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट होने लगा। मारपीट होते-होते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान 8 राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। उक्त फायरिंग की घटना में दूसरे गुट के दो लोगों के पैर में गोली लगी है। उसके बाद दूसरे गुट के लोग घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि घायल दोनों व्यक्ति और दूसरे गुट के लोग भेटगांव के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव का आलम व्याप्त है।


