September 17, 2025

PATNA : ‘धान रोप हे धनिया धान रोप…’ गीतों से गुलजार हुए खेत-खलिहान

पालीगंज/दुलहिन बाजार। सावन की शुरूआत होते ही “नदिया किनारे चन्दन केरा गछिया, ता चढ़ी बोले कोइलरिया ए रामा… व धान रोप हे धनिया धान रोप, अपन बाबा के टोपरिया में धान रोप…” जैसे गीतों से गुलजार हुआ पालीगंज व दुलहिन बाजार के खेत-खलिहान।
ज्ञात हो कि इस वर्ष बिहार में मानसून सही समय पर दस्तक दी है। अभी पूर्ण रूप से धान का बिछड़ा खेतो में तैयार भी नही हुआ है, लेकिन उर्वरकों का प्रयोग कर बिछड़े को पूर्ण रूप से विकसित करने में किसान जुटे हैं। वहीं रोहन नक्षत्र में बोए गए धान के बिचड़े तैयार हो चुका है। मानसून के आगमन के साथ इलाके में वर्षा शुरू हो चुकी है। किसानों ने भी धान रोपण के लिए अपने खेतों की तैयारी में जुट चुके है। जबकि तैयार किये गए खेतों में रोपण कार्य तेजी से हो रही है। खेत में रोपण कार्य कर रही महिलाओं की मुख से सुरीली आवाज के साथ निकल रही रोपण गीत से वातावरण में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कहीं खेतों में कुदाल चलाते तो कहीं धान रोपण के लिए बिचड़ा उखाड़ते किसान दिखाई पड़ रहे हैं। खेतों में फैली वर्षा का पानी काफी मनमोहक लग रही है।
इलाके के किसानों का कहना है कि यदि बिहार में इस तरह से मानसून कुछ दिनों और ठहर जाए तो प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा पूर्व में ही धान का रोपण कार्य समाप्त हो जाएगी। वहीं दुल्हिन बाजार कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि समय पर खेतो में लगाए गए धान की फसल अच्छी उपज देगी।

You may have missed