December 8, 2025

भाजपा-राजद ने अतिपिछड़ा समाज को धोखा दिया, अब दुहाई दे रहे : डॉ. सत्यानंद

पटना। भाजपा-राजद ने अतिपिछड़ा समाज को धोखा दिया है। वोट के लिए आज दोनों दल अतिपिछड़ा समाज की दुहाई दे रहे हैं और अपनी झूठी उपलब्धि गिना रहे हैं। उक्त बातें पार्टी मुख्यालय में आयोजित लोजपा (से) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा। उन्होंने कहा कि 1978 में मंडल कमीशन का गठन हुआ था। उस समय भाजपा ने शिमला के रिज मैदान और मंडल कमीशन के गठन का प्रचंड विरोध किया था। 1978 में कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्रित्व काल में सरकारी नौकरियों में आरक्षण की जो व्यवस्था की गई थी, उसके बाद बिहार में जो कुछ हुआ, उसे बिहार की जनता आज भी नहीं भूली है। 1989 में जब वीपी सिंह के सरकार में मंडल कमीशन के अनुशंसा को लागू किया और आरक्षण का प्रावधान किया तब पूरे देश भर में यही भाजपा के लोग आत्मदाह कर रहे थे और पूरे देश में मंडल के बदले कमंडल आंदोलन चलाया था। एसटी-एसटी के आरक्षण को आज तक संविधान के नौंवी अनुसूची में क्यों नहीं शामिल किया गया। आगे डॉ. शर्मा ने कहा कि जहां एक ओर राजद गठबंधन की सरकार ने अतिपिछड़ों को प्रताड़ित किया। वही 15 वर्षो के एनडीए के शासनकाल में अतिपिछड़ों को राजनैतिक भिखारी बना दिया। आज वोट के लिए दुहाई दे रहे हैं। अतिपिछड़ा समाज से यदि भाजपा को प्रेम है तो घोषणा करें कि बिहार में 2020 में अतिपिछड़ा मुख्यमंत्री होगा।
बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, युवा लोजपा (से) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अनिल कुमार पासवान, सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव परमानंद शर्मा, महासचिव रविन्द्र शर्मा, रामानन्द शर्मा उपस्थित थे।

You may have missed