सादे समारोह में मनाया गया पूर्व पीएम राजीव गांधी का बलिदान दिवस
पटना। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 29वां बलिदान दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक सादे समारोह में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की। इस अवसर पर डॉ. झा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं संचार-क्रांति की शुरूआत की। सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया, जो बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहा राव के कार्यकाल में पंचायती राज संविधान संशोधन बिल के रूप में आया और आज सारे देश में यह पंचायती राज कायम है, जिसमें महिलाओं के लिये एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान है।
डॉ. झा ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नव निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है।
इस अवसर पर सदाकत आश्रम स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, प्रवक्ता डॉ. हरखू झा, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, प्रवक्ता राजेश राठौड़, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, रवीन्द्र नाथ मिश्रा, लाल बाबू लाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, आनन्द माधव, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. धनंजय शर्मा, वशी अख्तर, नागेन्द्र कुमार विकल, जया मिश्रा, अनिता यादव, रीता सिंह, अनोखा देवी, प्रो. विकास कृष्ण सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ला, डॉ. पुरूषोत्तम मिश्रा, अजय कुमार यादव, अजय सिंह टुन्नू, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, शशि कान्त तिवारी, सुनील कुमार सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, राजेश निराला आदि कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया। उधर, लॉकडाउन के कारण कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानन्द सिंह ने अपने सरकारी आवास पर राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


