पटना और बाढ़ में जाप ने किया सांकेतिक बिहार मजदूर संघर्ष मार्च
पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर मंगलवार को बिहार मजदूर संघर्ष मार्च कर सांकेतिक विरोध किया गया। लॉक डाउन में पार्टी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर अशोक राजपथ पर सरकार के विरोध में नाराजगी प्रकट किया गया।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन ‘पप्पू’ ने कहा कि मजदूरों द्वारा लगातार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलना, भूखमरी की समस्या उत्पन्न होना भयावह स्थिति को दर्शाता है, ऐसे में राज्य सरकार को मजदूरों के पीड़ा को ध्यान में रखकर सभी प्रदेशो में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस बुलाने के लिए फ्री ट्रैन चलाना चाहिए।
श्री राजेश ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े को ध्यान में रख जांच की संख्या एवं जांच उपकरण को भी बढ़ाना चाहिए। प्रवासी मजदूरों के लिए बने क्वारंटाइन सेंटर में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था किया जाए। सांकेतिक मार्च के दौरान विशाल कुमार, सन्नी यादव, नीतीश सिंह, निकी जसवाल, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।


वहीं दूसरी ओर पप्पू यादव के आह्वान पर बाढ़ के गुलाबबाग में जाप कार्यकर्ताओं ने बाढ़ जिला के अध्यक्ष श्यामदेव चौहान के अगुवाई में संघर्ष मार्च किया। पार्टी के जिला संगठन अध्यक्ष श्यादेव सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष दीनानाथ, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो. शकील, युवा परिषद अध्यक्ष मनीष कुमार, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज कुमार के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के समर्थन में मार्च किया।

