February 12, 2026

पशुपालकों को दस हजार आर्थिक सहायता और पशुओं को चार माह तक मुफ्त चारा,भुसा ,दाना की व्यवस्था की मांग।

पटना।लॉक डाउन का आज 45 वां दिन है ।लॉक डाउन के कारण राजधानी के पालीगंज,विक्रम,दुलहिन बाजार ,नौबत पुर,बिहटा,आदि जगहों से नेवारी,भुसा आने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं।फलतः उन जगहों से नेवारी,भुसा आना बंद है।इसका नतीजा है कि 05 रुपये किलो बिकने वाला कुट्टी,भुसा अब 20 रुपये किलो बिक रहा है ।लॉक डाउन के कारण सभी मिठाई ,और चाय की दुकानें बंद है।जो चोकर 12 रुपये किलो,अरहर का बेसन 25 रुपये किलो,बेसन 30 रुपये किलो बिकता था वही चोकर अब 25 रुपये,अरहर का बेसन 40 रुपये किलो और आकति का बेसन 50 रुपये किलो बिक रहा है।खल्ली भी तीनगुना दाम पर बिक रहा है। चारा ,दाना के बिना प्रतिदिन दर्जनों जानवर भूख से मर रहे हैं।पटना बांस घाट,दीघा घाट,मखदूम पुर घाट ,दानपुर पीपापुल घाटों के गंगा नदी के किनारे जनवरों के लाशों को देखा जा सकता है ।

होटल,चाय की दुकानें बंद रहने के कारण दूध भी 25 से 30 रुपये ही बिक रहा है जो लॉक डाउन से पहले 50 रुपये किलो बिकता था।

अखिल भारतीय बाढ़ ,सुखाड़ और कटाव पीड़ित संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भजन सिंह यादव ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष ,पशुपालन मंत्री,मुख्यसचिव ,बिहार,प्रधानसचिव पशुपालन,निदेश पशुपालन,आयुक्त पटना प्रमंडल ,पटना,जिलाधिकारी,पटना,जिला पशुपालन पदाधिकारी ,पटना,अनुमंडलाधिकारी सदर,दानापुर को पत्र लिखकर बताया कि सिर्फ पटना के शहरों, दीघा,आसियान रोड,दानापुर में एक लाख से भी अधिक जानवर हैं जो चारा के अभाव में भखे मर रहे हैं।

राम भजन सिंह यादव ने सरकार से प्रति पशुपालक 10,000 रुपये नगद और पंजाब से भुसा,दाना, चोकर,खल्ली,आदि जानवरो के दाना को प्रति जानवर प्रतिदिन 20 किलो भुसा और 10 किलो चोकर दाना को मिलाकर चार माह तक मुफ्त वितरण करने की मांग की है।उन्होंने चेतावनी दी है कि लॉक डाउन में मुफ्त चारा, दाना, और पशुपालकों को आर्थिक मदद देकर डेयरी उद्योग और पशुओं को भूख से मरने से नही बचाया गया तो लॉक डाउन में ही पशुपालक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने खटालों मे सरकार के खिलाफ राहत की मांग को लेकर भूख हड़ताल करेगें।उन्होंने ने कहा कि जरूत पड़ने पर मोर्चा द्वारा पटना उच्च न्यायालय में मुकदमा भी किया जाएगा ।

You may have missed