December 5, 2025

नीतीश सरकार को बताया ‘टोटल फेल’, बिहार प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विभाग के अध्यक्ष ने किया दावा

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस के रिसर्च विभाग तथा मेनिफेस्टो समिति के अध्यक्ष आनंद माधव ने राज्य की नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है।उन्होंने विगत 15 वर्षों से सत्तासीन नीतीश सरकार को पूरी तरह से फेल बताया है।उन्होंने कहा कि अब जबकि केंद्र सरकार में लॉक डाउन के नियमों में परिवर्तन करते हुये बिहार के बाहर फंसे बिहारी मज़दूर एवं छात्रों को वापस सानें का रास्ता साफ कर दिया है, तो सरकार के हाथ पाँव फूल गये हैं। सरकारी आकड़े बताते हैं कि बाहर फंसे बिहारी मज़दूरों की संख्या सत्रह लाख से अधिक है,हालांकि ग़ैर सरकारी सूत्रों के हिसाब से यह संख्या पच्चीस लाख के आस पास है।इतनें लोगों को वापस लानें के लिये सरकार के पास कोई साधन नहीं है, केंद्र सरकार के आगे हाथ पसार रहे हैं । केंद्र भी आपकी और राज्य भी आपका तो बार बार आप हाथ क्यों पसार रहे। सरकार के लिये एक तो पहले इन्हें लाना और फिर उन्हें क्वरेंटाइन करना एक बहुत बड़ी चुनौती है। यह तो स्पष्ट है कि इतनी बड़ी संख्यां में लोगों की जाँच करनें में बिहार का स्वास्थ्य विभाग कहीं से सक्षम नहीं है। सच्चाई तो यह है कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग एक मज़ाक़ बन कर रह गया है।असफलता दर असफलता की कहानी लिखता चला आ रहा है।फिर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जाँच करना फिर इनको फालोअप करना कहीं से संभव नहीं दिखता। बिहार प्रदेश कांग्रेस सरिता विहार के अध्यक्ष माधव ने कहा कि विपक्ष की आप कोई सलाह लेना नहीं चाहते और ना ही इसे प्रक्रिया में शामिल करते हैं, इसका मूल कारण शायद यही है कि सरकार को डर है कि कही उनके राहत एवं अन्य कार्यों की पोल ना खुल जाये। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि अगर आपसे राज नहीं सँभलता तो छोड़ दीजिये गद्दी श्रीमान। पन्द्रह वर्षों से सत्ता में रहने के बाद भी अगर आप जनहित की नहीं सोच सकते तो आपको गद्दी पर रहनें का कोई अधिकार नहीं है।बहुत हो गया सुशासन का ढकोसला, जनता सब जान चुकी है कि आप मात्र कुर्सी बाबू हैं।

You may have missed