लॉकडाउन के बीच वीर कुंवर सिंह का 162वां विजयोत्सव मनाया गया
पटना। देश में स्वतंत्रता संग्राम के 1857 के अग्रिम योद्धा वीर कुंवर सिंह का 162वां विजयोत्सव प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लॉकडाउन के बीच मनाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने समारोह की अध्यक्षता की। डॉ. झा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह 80 वर्ष की अवस्था में 23 अप्रैल, 1857 को अंग्रेजी सेना को हराकर जगदीशपुर के किले एवं आरा शहर में अपना झंडा फहराया था। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह अद्वितीय शौर्य एवं साहस के साथ अंग्रेजी सेना से लड़े। वे साम्प्रदायिक एकता के बड़े हिमायती थे। डॉ. झा ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र वीर कुंवर सिंह के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करता है। इस अवसर पर डॉ. झा के अलावे मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौड़, आनन्द माधव, उमेश प्रसाद सिंह, संतोष श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, राज कुमार झा, रमेश कुमार, दिनेश शंकर दास, अम्बिका प्रसाद, विपिन झा ने वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि देश में व्याप्त लाक डाउन के कारण कम लोग ही इस कार्यक्रम में शामिल हो सके।
बाबू कुंवर सिंह जैसे योद्धा का नाम लोगों के जुवां पर रहेगा
विधानसभा में अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सभापति विधायक ललन पासवान ने कहा कि जब तक धरती पर सृष्टि रहेगी, तब तक लोग योद्धा के रूप में वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह लोगों के दिल मे रहेंगे। विधायक श्री पासवान बाबू कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस के अवसर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुंवर सिंह के तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धांजलि प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं में श्रीमती नीलिमा सिन्हा, अभिषेक सिंह, डॉ. रजनीश रंजन, दीपक कुमार सिंह, प्रिय रंजन सिंह, सुमित, केशव कुमार कुमार आदि ने कुंवर सिंह के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


