February 17, 2026

लॉक डाउन से पटना के लोगों को जीविका चलाना भी दूर्भर : ललन

पटना। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा है कि कोरोना वायरस की संकट से पूरी दुनिया में कोहराम मचा है। देश भर में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। लॉक डाउन की वजह से पटना के लोग अपने घरों के अंदर कैद हैं। रोजी-रोजगार के सारे साधन बंद पड़े हैं। ऐसे में जीविका चलाना भी दूर्भर है। दैनिक मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले लोगों मे हाहाकार मचा हुआ है।
ललन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि वैसे लोग को बिहार के सभी जिलाधिकारी एवं वार्ड पार्षद द्वारा चिहिंत करवाया जाए, जिनके पास ना ही राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, पीला कार्ड है। वैसे लोग को आधार कार्ड पर जन वितरण प्रणाली के दुकान द्वारा 15 किलो चावल, 15 गेहूं एवं 1000 रूपया दिलवाएं, ताकि वैसे लोग अपने छोटे-छोटे बच्चे को खाना खिलाकर जिंदगी बसर कर सके। बिहार में लाखों लोग मुसहर, ठेला-रिक्शा चलाकर, मजदूरी कर, कुड़ा चुनकर, रोज कामा कर अपनी जिंदगी बसर करते हैं, जिनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है जो सिर्फ पानी पीकर अपने और बच्चों के साथ जिंदगी बसर कर रहे हैं। वैसे गरीब स्तर पर जिंदगी बसर कर रहे लोग कोरोना वायरस से कम 21 दिनों के लॉक डाउन में भूखमरी से मर जाएंगे।

You may have missed