September 18, 2025

बड़ी आपदा है-टेंट सिटी का निर्माण करवाइए सीएम नीतीश,आज जरूरत ज्यादा है इसकी…… प्रकाश पर्व में जैसा बना था।

पटना।(बन बिहारी)कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से से पूरा प्रदेश भयभीत है।एक तरफ तो प्रदेश में लॉक डाउन पूर्णत: सफल नहीं हो पा रहा है।दूसरी तरफ अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में बिहार के लोग बसों में भर-भर कर बिहार के लिए भेजे जा रहे हैं।जिससे खतरा और बढ़ता प्रतीत हो रहा है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कदम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज भी हैं।उन्होंने कहा कि यह गलत हो रहा है।मगर अभी विचार प्रकट करने से ज्यादा बेहतर दुष्परिणाम वाले संभावनाओं को विराम देना है।ऐसी परिस्थिति में जानकारों का मानना है कि सीएम नीतीश राज्य के विभिन्न जिलों में उसी तर्ज पर टेंट सिटी का निर्माण करने का निर्देश जारी करें।जैसा 2017 में 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पटना में किया गया था।संभवतः सीएम नीतीश कुमार के टेंट सिटी का आइडिया आज बिहार में आ रहे हजारों-लाखों लोगों के लिए राहत भरा फैसला ही सकता है। हालातों पर नजर रखने वाले समीक्षकों का मानना है कि जो लोग बाहर से बड़ी संख्या में प्रदेश के अंदर आ रहे हैं।अगर वह गांव-कस्बों तथा मोहल्लों में जाकर टिक गए।तो महामारी फैलने की संभावना प्रबल हो जाएगी।इतनी अनुपात में लोगों को खोजना उनका जांच कराना उनका आइसोलेशन करना एक चुनौती साबित होगा।उल्लेखनीय है कि गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव की तैयारी के दौरान 90 एकड़ में टेंट सिटी बसाई गई थी।उन टेंट सिटी में 58 हजारों श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्था थी।गांधी मैदान में बने टेंट सिटी में 18 हजार श्रद्धालुओं की व्यवस्था थी।जबकि बाईपास में बने टेंट सिटी में 35 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी।इसके अतिरिक्त कंगना घाट टेंट सिटी में भी 10 हजार श्रद्धालुओं की व्यवस्था थी। ऐसे में आज की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अगर प्रत्येक जिले में क्षमता अनुसार टेंट सिटी का निर्माण कर आगंतुकों के लिए व्यवस्था हो जाए तो प्रयास सफल रहने की उम्मीद की जा सकती है। इस मौके पर प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने कटाक्ष करते हुए सरकार पर निशाना साधा है कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि चमकाने होती है तो फाइव स्टार टेंट सिटी का निर्माण होता है।तो इस विकट परिस्थिति में आप टेंट सिटी के निर्माण की प्लानिंग क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सीएम नीतीश से अपील किया है कि दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर ठीकरा फोड़ना छोड़कर तुरंत जिले में टेंट सिटी बनाकर उसमें दवाई भोजन और आइसोलेशन निवास का प्रबंध करना जरूरी है।

You may have missed