अज्ञात वाहन ने एम्स के सफाई कर्मी को रौंदा, उग्र परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजा का किया मांग
फुलवारी शरीफ। एक तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात वाहन ने डयूटी पर जा रहे बाइक सवार एम्स कर्मी को रौंद दिया। बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। यह हादसा मंगलवार की सुबह परसा बाजार थाने के कुरथौल के निकट हुयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परसा बाजार थाना की दी। जिसके बाद परसा बाजार पुलिस ने मृतक के पॉकेट में मिले परिचय पत्र के माध्यम से पिपरा छतना गांव निवासी रामेश प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में शिनाख्त किया। पुलिस की सूचना दिये जाने के बाद परिजन में कोहराम मच गया। परिजनों समेत ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच शव के साथ मुआवजा के लिए हो-हल्ला करते हुए आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया। हालांकि परसा बाजार पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहल पर लोगों को समझा कर शांत कराया गया और सड़क जाम हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं राजीव के मौत पर परिजनों में चित्कार मचा हुआ रहा। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजीव सुबह सवा पांच के आसपास घर से ड्यूटी एम्स जाने के लिए निकला था। उसके निकले के थोड़े देर बाद ही दुर्घटना में उसकी मौत की सूचना मिली। राजीव पटना एम्स में सीएचएस के तहत सफाईकर्मी पद पर कार्यरत था। राजीव दो भाई व एक बहन में बड़ा था। परसा बाजार थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी गयी है। अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार राजीव को कुचल दिया गया है।


