February 21, 2026

सीएम नीतीश से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी,प्रेशर पॉलिटिक्स या महज औपचारिकता चर्चा जारी

पटना।महागठबंधन में जारी सियासी उठापटक के बीच आज हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अचानक प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंच गए हैं।हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी किस उद्देश्य से मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं यह जाहिर नहीं हो सका है।मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजस्वी यादव के द्वारा राजनीतिक रूप से नोटिस नहीं लिए जाने से आहत मांझी ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ के तहत मुख्यमंत्री से मिलने अचानक पहुंच गए।विदित हो कि हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा तथा वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी लगातार राजद से कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं।मगर उनकी मांग पर राजद के किसी बड़े नेता के द्वारा कोई टिप्पणी भी नहीं की जा रही।राजद के द्वारा महागठबंधन में अपने सहयोगियों को तवज्जो नहीं दिए जाने से नाराजगी का दौर जारी है।आज हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गएँ।जीतन राम मांझी के नीतीश कुमार से हुए मुलाकात पर चर्चाओं का दौर आरंभ हो गया है।हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।कहा तो यहां तक जा रहा है कि अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के दृष्टिकोण से जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए हैं।हालांकि इसमें कितना अफवाह तथा कितनी सच्चाई है यह तो बाद में पता चलेगा।मगर इतना तो तय है कि जीतन राम मांझी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात महज इत्तफाक या औपचारिकता नहीं हो सकती।

You may have missed