February 17, 2026

जदयू नेता का आरोप : कायस्थ नेता कभी अपने समाज हित की नहीं सोचते

पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता व पार्टी के सचिव सुमन कुमार मल्लिक ने कहा है कि कायस्थ समाज के नेता की राजनीति व्यक्ति विशेष तक ही रहती है और वे कभी समाज हित की सोच नहीं रखते। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर उनका आक्रोश बेतुका है। उन्होंने कहा कि देश में कायस्थों की संख्या 15 करोड़ से ज्यादा है फिर भी संगठित नहीं होने की वजह से वे राजनीति में पीछे हैं। उन्होंने विभिन्न कायस्थ नेताओं और संगठनों द्वारा आज के समय में समाज के बारे में बड़ी-बड़ी झूठे बेतुके बातों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बिना संगठित हुए कायस्थ समाज का अस्तित्व बचने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक में कायस्थ समाज के नायकों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र से सभी राजनीतिक दलों की अनदेखी के कारण इस समुदाय के सत्ता में प्रतिनिधित्व में निरंतर गिरावट आई। उन्होंने कायस्थ समाज से जुड़े नेताओं पर आरोप लगाया कि वे सभी अपने हित की ही चिंता करते हैं और किसी ने कायस्थ समाज के लिए कभी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा की दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 14 वर्षों से कोई कायस्थ मंत्रिमंडल में नहीं है, इस पर कभी किसी कायस्थ नेता ने चर्चा तक नहीं किया।

You may have missed