देश के सजग अभिभावक हैं पीएम मोदी : प्रभाकर मिश्र

  • पीएम मोदी की अपील को आत्मसात कर राष्ट्रहित में काम करेंगे लोग
  • अनर्गल प्रलाप करना विरोध की राजनीति करनेवालों की पुरानी आदत

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सजग अभिभावक हैं। वे सही समय पर सही निर्णय लेते हैं। एक सजग अभिभावक की तरह हर समय उनकी नजर राष्ट्रहित पर होती है। चाहे कोरोना काल हो अथवा वैश्विक अस्थिरता की स्थिति, पीएम मोदी ने राष्ट्रहित में हमेशा सही फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रहित में देशवासियों से अपील की है कि जहां तक संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें, एक साल के लिए विदेश यात्रा से बचें,विदेशी उत्पादों का आयात और उपयोग कम करें और स्वदेशी अपनाएं, प्राकृतिक खेती तरफ बढ़ें, फर्टिलाइजर पर निर्भरता कम करें, खाने के तेल के उपयोग में कटौती करें, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें,एक साल के लिए सोना खरीदने से बचे। वास्तव में यह अपील सिर्फ देश के प्रधानमंत्री की नहीं, अपितु उससे दो कदम आगे देश के अभिभावक की है। एक अभिभावक सिर्फ अपना हित नहीं देखता। बल्कि उसकी सोच में पूरे परिवार का हित निहित होता है। माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए पूरा देश अपना घर है देशवासी उनके परिवार हैं। ऐसे में ईरान- अमेरिका युद्ध के कारण पूरे देश में अस्थिरता की स्थिति है, तो एक सजग अभिभावक का यह कर्तव्य होता है कि वह मुश्किल समय से अपने घर-परिवार को सुरक्षित निकाले। पीएम मोदी की अपील में यहीं सुरक्षा की भावना निहित है। यह देश के लोग भली-भांति जानते और समझते हैं, इसलिए पीएम मोदी की अपील को हर देशवासी मानेंगे। कुछ लोग हमेशा से विरोध की राजनीति करते आये हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील पर भी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़नेवाला। सभी लोग पीएम मोदी की अपील को आत्मसात कर राष्ट्रहित में काम करेंगे।

You may have missed