नयी एनडीए सरकार का लक्ष्य विकसित बिहार: प्रभाकर मिश्र
- क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म से कोई समझौता नहीं
- मंत्रिमंडल विस्तार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की दिखी अवधारणा
पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि नयी एनडीए सरकार में बिहार के विकास को नयी दिशा मिलेगी। नयी एनडीए सरकार का लक्ष्य है विकसित बिहार। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सम्राट सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन पर चलकर विकास पुरुष के रूप में लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को साकार करेगी। बिहार शीघ्र ही देश के विकसित राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी का विशेष ख्याल रखा गया है। दलित, अतिपिछड़ा, पिछड़ा और सवर्ण वर्ग की उचित भागीदारी दी गयी है। मिश्र ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता है। नयी सरकार में पांच महिलाएं शामिल हैं, जो बिहार के विकास में सहभागी बनेंगी। नयी सरकार में अनुभव और उत्साह का सुंदर समन्वय है।विकास को रफ्तार देने के लिए अनुभव के साथ उत्साह और जोश का होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में अपराधियों की जगह सिर्फ जेल में होगी। एनडीए सरकार क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म से कभी समझौता नहीं करेगी। बिहार में सुशासन कायम रहेगा। विधि-व्यवस्थि सख्त रहेगी।


