छपरा में पीएम की हुंकार, कहा- बिहार का नुकसान करेगी राजद, बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार
 
                छपरा/पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘नरेन्द्र-नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं। एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं। तमिलनाडु में डीएमके के नेता बिहारियों को प्रताड़ित करते हैं। और इस बार के चुनाव में तो इन्होंने सारी हदें पार कर दी है। जिन लोगों ने बिहार को गालियां दीं, उन्हें कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए बुलाया। ये सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है। कांग्रेस चाहती है कि राजद का चुनाव में नुकसान हो, इसलिए उन्हें प्रचार के लिए बुला रही है। ये एक उदाहरण है कि कांग्रेस-राजद की लड़ाई कितनी बड़ी होती जा रही है।’
फिर एक बार एनडीए सरकार का नारा दिया
आपकी भीड़ देखकर साफ समझ आ रहा है कि इस बार बिहार में सुशासन की सरकार आ रही है। इस बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। कहिए फिर एक बार सुशासन सरकार फिर एक बार एनडीए सरकार।
भ्रष्टाचार पर राजद-कांग्रेस को घेरा
ऐसे लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। साथियों बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग चाहिए। उद्योग के लिए जमीन, बिजली, कनेक्टिविटी और कानून का राज चाहिए। जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का है वो बिहार का विकास कर सकता है क्या। जिन्होंने रेल को रेल को लूटा वो बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या। जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए वो कानून का राज ला सकते हैं क्या। बिहार ने कांग्रेस-राजद का कुशासन देखा है।
आरजेडी-कांग्रेस का घोषणापत्र, उनकी रेट लिस्ट है
मोदी ने कहा- ‘जंगलराज के नेता आपको लगातार गुमराह कर रहे हैं, आपको लालच दे रहे हैं। आरजेडी का घोषणापत्र, कांग्रेस का घोषणापत्र, घोषणापत्र नहीं है। उन्होंने अपनी रेट लिस्ट बता दी है। उनकी हर घोषणा के पीछे असली मकसद जबरन वसूली, फिरौती, लूट, भ्रष्टाचार, ये सब है।’
राजद-कांग्रेस वालों ने छठ मइया का अपमान किया
जो लोग आस्था का सम्मान नहीं कर सकते वो आपका भला नहीं कर सकते। कल ही राजद-कांग्रेस वालों ने छठ मइया का अपमान किया।
राजद-कांग्रेस वालों घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं
राजद-कांग्रेस वालों ने घुसपैठियों को बचाने में पूरी ताकत लगा दी है। इन लोगों को राम मंदिर के निर्माण से भी दिक्कत है। आपने कभी राजद और कांग्रेस वालों को राम मंदिर जाते देखा है क्या? इन्हें डर है कि वो राम के दर्शन कर लेंगे तो उनके वोट बैंक नाराज हो जाएंगे।
कांग्रेस राजद को हराना चाहती है
तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं। तमिलनाडु में डीएमके के नेता बिहारियों को प्रताड़ित करते हैं। इस बार के चुनाव में तो इन्होंने सारी हदें पार कर दी है। जिन लोगों ने बिहार को गालियां दीं, उन्हें कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए बुलाया। ये सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है। कांग्रेस चाहती है कि राजद का चुनाव में नुकसान हो, इसलिए उन्हें प्रचार के लिए बुला रही है। ये एक उदाहरण है कि कांग्रेस-राजद की लड़ाई कितनी बड़ी होती जा रही है।
इंडी गठबंधन के लोग बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं
लालटेन वाले हों, पंजे वाले हों या उनके इंडी गठबंधन के साथी ये लोग कैसे बिहार और बिहारियों का अपमान करने में लगे हैं। पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने ऐसा खुला ऐलान किया कि वो बिहार के लोगों को अपने राज्य पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उस वक्त मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी जो आजकल संसद में बैठती है वो भी मौजूद थी। मैं भी पूर्वांचल का सांसद हूं। बनारसी बोलत बोलत अब हमरा के भोजपुरी में कौनो दिक्कत ना होला। काफी कुछ अब समझ में आ गइल बा। इसलिए मैं जब भोजपुरी का सम्मान देश दुनिया में देखता हूं तो गर्व होता है।



 
                                             
                                             
                                             
                                        